आँख आना (Conjunctivitis)

लक्षण, बचाव और इलाज

यह जानकारी अंग्रेज़ी में: Conjunctivitis (Red Eye): Home Care and When to Return to School or Work

आँख आना (कंजंक्टिवाइटिस या आई फ्लू) में आँख के सफ़ेद हिस्से की पतली झिल्ली में सूजन हो जाती है। यह वायरस, बैक्टीरिया या एलर्जी से हो सकता है। वायरल आँख आना बहुत तेज़ी से फैलता है, खासकर बारिश के मौसम में।

लक्षण

  • आँख लाल होना, पानी या चिपचिपा कीचड़ आना
  • सुबह पलकें चिपकी होना
  • किरकिरापन और जलन
  • एलर्जी में खुजली ज़्यादा

फैलने से कैसे रोकें

क्या करें

  • बार-बार साबुन से हाथ धोएँ।
  • अपना तौलिया, रूमाल और तकिया अलग रखें।
  • आँख साफ़ पानी या साफ़ कपड़े से पोंछें; हर आँख के लिए अलग।
  • बच्चे को कुछ दिन स्कूल न भेजें, जब तक आँख से पानी आना कम न हो।

क्या न करें

  • आँखों को न रगड़ें।
  • दूसरों की बूँदें या काजल इस्तेमाल न करें।
  • डॉक्टर को दिखाए बिना स्टेरॉइड वाली बूँदें (जैसे डेक्सामेथासोन) न डालें; इनसे संक्रमण बिगड़ सकता है।
  • कॉन्टैक्ट लेंस न पहनें।

उसी दिन आँखों के डॉक्टर को दिखाएँ अगर

  • आँख में तेज़ दर्द हो या रोशनी से बहुत चुभन हो
  • दिखना कम हो जाए
  • काली पुतली पर सफ़ेद धब्बा दिखे
  • नवजात शिशु की आँख आए
  • 3 से 4 दिन में सुधार न हो

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आँख आना कितने दिन रहता है?

वायरल आँख आना आमतौर पर 1 से 2 हफ़्ते में ठीक हो जाता है।

क्या आँख आने वाले व्यक्ति को देखने से फैलता है?

नहीं, देखने से नहीं फैलता। यह हाथ, तौलिया और छूने से फैलता है।

क्या एंटीबायोटिक बूँदें ज़रूरी हैं?

वायरल आँख आने में एंटीबायोटिक से फ़ायदा नहीं होता; डॉक्टर ज़रूरत के अनुसार दवा देंगे।

संबंधित: Conjunctivitis (Red Eye): Home Care and When to Return to School or Work, Conjunctivitis Meaning in Gujarati: આંખો આવવી, લક્ષણો અને ઉપાય, Red Eye.

यह पर्चा सामान्य जानकारी के लिए है और आपके आँखों के डॉक्टर की सलाह की जगह नहीं लेता। डॉ. धवल पटेल, MD (AIIMS, नई दिल्ली) द्वारा समीक्षित, नवंबर 2026।

सवाल हैं? हमसे संपर्क करें

Sadbhaav Eye & Dental Clinic, Motera, Ahmedabad. Dr. Dhaval Patel, MD (AIIMS New Delhi). Monday to Saturday, 10 am to 1 pm and 5 pm to 8 pm. For a serious eye injury outside clinic hours, go to the nearest eye hospital or emergency department.

Dedicated to Your Smile, Devoted to Your Sight

Where healthy eyes and confident smiles come together.

Qualification from AIIMS

Eye care by an AIIMS-trained ophthalmologist; dental care by an MDS endodontist — both dedicated specialists in their respective fields.

Vast Experience

Dr. Dhaval Patel brings 15+ years of clinical experience since starting his ophthalmology residency at AIIMS, New Delhi in 2011.

Bilingual, Patient-Friendly Team

Our staff communicates comfortably in both Gujarati and English, so every step of your visit — from reception to aftercare instructions — is easy to follow.

International Camps

Dr Dhaval Patel has conducted many eye camps in Africa and visits yearly for the same.